Sunday, December 20, 2009
हिंदुस्तान-अमर उजाला में समझौता नहीं, एफ़आईआर दर्ज
बरेली में हिंदुस्तान और अमर उजाला के बीच कोई सुलह-सफाई नहीं हो सकी। जिसके बाद दोनों पक्षों ने इज्जत नगर थाने में एक दूसरे के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज करा दी है। सूत्रों के मुताबिक हिंदुस्तान ने अमर उजाला के सात लोगों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कराया है जबकि अमर उजाला की तरफ से भी छह लोग नामजद कराए गए हैं। हिंदुस्तान की शिकायत पर आईपीसी की धारा 397 और 395 के तहत घायल करके लूटपाट करने का मामला दर्ज हुआ है। जबकि अमर उजाला की तरफ से लूटपाट की शिकायत की गई है। दोनों ही पक्षों ने एक दूसरे के प्रसार मैनेजर को आरोपी बनाया है। ... read more
Saturday, December 19, 2009
हिंदुस्तान और अमर उजाला की सर्कुलेशन टीमों में हिंसक झड़प
उत्तर प्रदेश के बरेली में हिंदुस्तान और अमर उजाला की सर्कुलेशन टीमों के बीच हिंसक झड़प हुई है। इस मारपीट में छह लोग घायल हैं। जिनमें से पांच को ज़्यादा चोटें आई हैं। उन्हें बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बरेली में दो महीने पहले ही, नौ अक्टूबर को हिंदुस्तान ने अपना संस्करण लॉन्च किया था। हिंदुस्तान ने रुहेलखंड इलाके के पांच जिलों – बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखिमपुर और बदायूं, को ध्यान में रख कर यह संस्करण शुरू किया। उससे पहले अख़बार ने पाठकों को बुकिंग के लिए प्रेरित करने के लिए एक स्कीम शुरू की। जिन लोगों ने बुकिंग कराई उन्हें एक कूपन दिया गया और ये वादा किया गया कि उन्हें एक साल तक हिंदुस्तान पचास फीसदी कम कीमत पर मिलेगा।... read more
Thursday, December 10, 2009
अंबानी बंधुओं की लड़ाई में नई दुनिया के हिस्से मलाई!
नई दुनिया ने एक बार फिर अनिल अंबानी की कंपनियों के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया है। 11 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक एडीएजी (अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप) की धांधली से पर्दा उठाने के बाद नई दुनिया ने अब फिर से अपनी स्टोरी को आगे बढ़ाना शुरू कर दिया है। छह दिसंबर से अमूमन हर रोज़ अख़बार में एडीएजी पर कार्रवाई के लिए बढ़ते दबाव की स्टोरी छापी गई है। स्टोरी में कुछ भी ऐसा नहीं है जिस पर आपत्ति जताई जा सके। यह एक सहारनीय कदम है बशर्ते मंशा सही हो। जैसा की नई दुनिया के संपादक ने एक बार कहा था कि अगर कोई "ईमानदार" पत्रकार और अख़बार कॉरपोरेट घरानों की धांधली पर कोई मुहिम चलाता है तो भी लोगों को दिक्कत होने लगती है। हम उन लोगों में शामिल नहीं होना चाहते जिन्हें दिक्कत होती है। लेकिन यहां पर कुछ बातें हैं जो साफ़ कर देनी चाहिए। पहली बात नई दुनिया की मंशा से जुड़ी ...... ((READ MORE))
Tuesday, December 8, 2009
एनडीटीवी ने बेच दिया इमैजिन
एनडीटीवी ने अब यह सार्वजनिक कर दिया है कि उसने एनडीटीवी इमैजिन को टर्नर एशिया पेसिफिक वेंचर्स को बेच दिया है। कंपनी ने अपने 76 फीसदी शेयरों का सौदा 6.70 करोड़ डॉलर यानी करीब 313 करोड़ रुपये में किया है। समझौते के मुताबिक कंपनी को चैनल के 5 करोड़ डॉलर के ताज़ा शेयर जारी करने ... ((read more))
Monday, December 7, 2009
45 देश 56 अख़बार और एक संपादकीय
अख़बारों के इतिहास में ऐसा शायद ही कभी हुआ हो, जब किसी मुद्दे पर दुनिया के 45 देशों के 56 अख़बारों ने एक जैसा संपादकीय छापा हो और वो भी पहले पन्ने पर। पर्यावरण पर मंडरा रहे ख़तरे की तरफ़ ध्यान खींचने के लिए यह कदम उठाया गया है। इसमें बताया गया है कि अब लड़ने का वक़्त ज़रा भी नहीं है। सबको मिल कर और तात्कालिक लाभ-नुकसान को थोड़े समय के लिए भुला कर ठोस कदम उठाना होगा। राष्ट्र और राज्य की सीमाओं से ऊपर उठ कर इस मसले पर गंभीरता से सोचना होगा।
इस संपादकीय में कोपेनहेगन सम्मेलन में हिस्सा ले रहे 192 देशों के प्रतिनिधियों से बिना झिझक, बिना विवाद ग्रीन हाउस गैसों को कटौती के लिए फैसला लेने की अपील की गई है। कहा गया है कि पूरब-पश्चिम और अमीरी-गरीबी जैसे मुद्दों की आड़ में लंबे समय तक पर्यावरण की अनदेखी करना सही नहीं है। अगर इस दानव से निपटने के लिए एकजुट होकर त्याग की भावना के साथ रणनीति नहीं बनाई गई तो धरती का पारा चढ़ेगा। धरती का पारा हल्का सा भी चढ़ा तो ग्लेशियरों का पिघलना और तेज़ होगा। समुद्र में जल स्तर ऊपर... ((read more))
Wednesday, December 2, 2009
शेयर बाज़ार में दैनिक भास्कर की छलांग
दैनिक भास्कर के प्रकाशक डीबी कॉर्प अब शेयर बाज़ार में दाखिल हो रहे हैं। इसी महीने कंपनी इनिसियल पब्लिक ऑफर लॉन्च करेगी। ख़बरों के मुताबिक दिसंबर के दूसरे सप्ताह में आईपीओ लाने की तैयारी है। बाज़ार में माहौल बनाने और निवेशकों की नज़र में आने के लिए दैनिक भास्कर पिंक अख़बारों में ताबड़तोड़ विज्ञापन छपवा रहा है। बुधवार को इकॉनोमिक टाइम्स में आधे पन्ने का विज्ञापन छपवाया गया था।
आईपीओ की कीमत क्या होगी अभी यह तय नहीं हुआ है। लेकिन ख़बरों के मुताबिक आईपीओ के ज़रिए डीबी कॉर्प की योजना बाज़ार से 450 करोड़ रुपये ... ((read more))
अमर उजाला में कई नई नियुक्तियां
अमर उजाला मैनेजमेंट अपने मार्केटिंग विभाग को मजबूत करने में जुटा है। इसी के तहत एस एन झा को जीएम (सरकारी बिज़नेस और मिनी मेट्रोज) के तौर पर नियुक्त किया गया है। वो दिल्ली में बैठेंगे और आलोक माथुर, वाइस प्रेसिडेंट (मीडिया सॉल्युशन्स) को रिपोर्ट करेंगे। माथुर भी कुछ समय पहले ही अमर उजाला में आए हैं और वो प्रेसिडेंट (मार्केटिंग) सुनील मुत्रेजा को रिपोर्ट करते हैं।
इनके अलावा राष्ट्रीय सहारा से यादवेश कुमार ने पूर्वी और मध्य उत्तर प्रदेश के जीएम (एसपीएमडी) के तौर पर ज्वाइन किया है। साथ ही कुछ बदलाव और किए गए हैं। एस एन झा से पहले जीएम (सरकारी बिज़नेस) का काम देख रहे ए पी सिंह को लखनऊ भेज दिया गया है। वो लखनऊ यूनिट को हेड करेंगे। जबकि लखनऊ का काम संभाल रहे वीरेंद्र पठानिया को पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के एसपीएमडी (सर्कुलेशन) बना दिया गया है। ये सभी सुनील मुत्रेजा को रिपोर्ट करेंगे। ... ((read more))
Subscribe to:
Posts (Atom)